पटना पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात

राजभवन में आरिफ़ मोहम्मद खान से मिले ओम बिरला
Speakers Summit: बिहार में करीब 42 साल बाद सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन शुरू होने वाला है. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी पटना पहुंचे हैं. उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की है.
Speakers Summit: बिहार में करीब 42 साल बाद सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन शुरू होने वाला है. यह कार्यक्रम विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा. सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अतिथि 19 जनवरी यानि रविवार को पटना पहुंच चुके हैं. इस 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी पटना पहुंचे हैं. राजभवन में उन्होंने राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की है.
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी होंगे शामिल
इस सम्मेलन को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी संबोधित करेंगे. इस दौरान अतिथियों को बिहार की विरासत और विकास के संबंधित फिल्म दिखायी जायेगी. सम्मेलन का विमर्श सत्र पुराने विधानसभा वेश्म में होगा. 20 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ‘संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया’ पुस्तक के 8वें संस्करण का विमोचन भी करेंगे.
Also Read: दुल्हन की तरह सजा बिहार विधानमंडल, देश के सभी विधानसभा अध्यक्षों का आज होगा जुटान
21 जनवरी को समापन सत्र का होगा आयोजन
21 जनवरी को इस कार्यक्रम का समापन सत्र आयोजित किया जाएगा. जिसको राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष संबोधित करेंगे. लोकसभा अध्यक्ष 21 जनवरी को ही बिहार विधानमंडल परिसर में नेवा सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन का विषय संविधान की 75वीं वर्षगांठ, संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाये रखने में संसद एवं राज्य विधान मंडलों का योगदान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










