पटना में 162 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, नदी थाना पुलिस ने दो लाख की खेप की बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

Patna Crime : पटना जिले में नदी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 162 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से पैकिंग का सामान भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Patna Crime : पटना जिले की नदी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलमहियाचक निवासी 28 वर्षीय रमेश कुमार, पिता स्वर्गीय केदार महतो के रूप में हुई है. बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

423 डिबिया हेरोइन और पैकिंग का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 423 डिबिया हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसका कुल वजन 162 ग्राम है. इसके अलावा 1500 खाली प्लास्टिक डिबिया, पांच कीपैड मोबाइल फोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल, चार प्लास्टिक कुप्पी, एक कैंची, एक प्लास्टिक साबुनदानी और पांच लाइटर भी जब्त किए गए हैं.

पहले घर से बरामद हुई थी 131 ग्राम हेरोइन

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापेमारी की गई थी. इस दौरान 337 डिबिया हेरोइन, जिसका वजन 131 ग्राम था, बरामद की गई थी. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था.

टेढ़ी पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

फरार आरोपी को 9 जुलाई 2026 को नदी थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के समय उसके पास से 86 डिबिया हेरोइन, जिसका वजन 31 ग्राम था, भी बरामद हुई. इस बरामदगी के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं. उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई

इस अभियान में नदी थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सद्दाम हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पप्पू पासवान, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के जवान राजेश कुमार, महिला सशस्त्र बल, गृहरक्षक तथा जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: 'जदयू को मिलीं 85 सीटें, अब तो संन्यास ले लें', बिहार बीजेपी चीफ ने बिना नाम लिए पीके पर बोला हमला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन