बेटी की शादी करा लौट रहे छह लोग दुर्घटना में घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 12:16 AM
टीलहार फोरलेन मोड़ के पास बख्तियारपुर के तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रही बुलेट ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. इससे टेंपो में सवार सभी छह लोग घायल हो गये,
खुसरूपुर. शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के टीलहार फोरलेन मोड़ के पास बख्तियारपुर के तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रही बुलेट ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. इससे टेंपो में सवार सभी छह लोग घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना के बाद बुलेट चालक भागने में सफल हो गया. बताया जाता है कि खुसरूपुर तानितल निवासी उदय रविदास अपनी बेटी की शादी करौटा के जगदम्बा मंदिर में सम्पन्न होने के बाद वे परिवार के साथ घर लौट रहे थे. टीलहार मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बुलेट ने पीछे से टेंपो में टक्कर टक्कर मार दी, जिसमें टेंपो सवार सभी छह लोग घायल हो गये. घायलों में सुधीर रविदास, लूटनी देवी, शिवा कुमार, सूरज कुमार, दीपू कुमार और रौशन कुमार हैं. सभी एक ही परिवार के हैं. इस घटना के बाद उदय रविदास ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










