क्या करने वाले हैं शिवदीप लांडे? सोशल मीडिया के एक पोस्ट से मची हलचल

Updated at : 29 Jan 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Shivdeep Lande

Shivdeep Lande शिवदीप लांडे (File)

Shivdeep Lande: बिहार के चर्चित पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी कि 'जल्द आपके बीच आ रहा हूं'. हालांकि, इस ट्वीट में उन्होंने अपने आगामी कदमों के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है, जिससे रहस्य बरकरार है.

विज्ञापन

Shivdeep Lande: बिहार के चर्चित पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से एक जानकारी साझा की है कि ‘जल्द आपके बीच आ रहा हूं’. हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने अपने आगामी कदमों के बारे में कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की है. IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा बिहार सरकार ने स्वीकार कर लिया है. इस इस्तीफा का सरकार ने पत्र भी जारी कर दिया गया है.

इससे पहले, 19 सितंबर 2024 को उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से इस्तीफा दे दिया था और अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इसकी सूचना दी थी. उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि बनी रहेगी. इस्तीफे के बाद, उन्होंने यह भी साफ किया था कि वे राजनीति में नहीं जा रहे हैं और किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है. बिहार सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उसका पत्र भी जारी कर दिया है.

शिवदीप लांडे के सोशल मीडिया पोस्ट पर मची हलचल

शिवदीप लांडे के सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल उनके प्रशंसकों बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मचा दी है. उनके इस पोस्ट के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. जैसे क्या वो अब राजनीति में प्रवेश करेंगे या कोई सामाजिक पहल शुरू करेंगे या फिर कोई और काम. इन सवालों के पीछे की एक वजह यह भी है कि जब शिवदीप लांडे ने पहली बार इस्तीफा देने की बात कही थी तो उन्होंने उस वक्त कहा था कि ‘मेरे प्रिय बिहार 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दिया है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ’. मैं बिहार में ही रहूँगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी.

ऐसे में अब एक फिर सोशल मीडिया पर उनके भविष्य के प्लान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर कई यूजर ने उनसे सवाल भी किया है कि क्या वो राजनीति में आने वाले हैं या अध्यात्म में जाने वाले हैं.

IPS शिवदीप लांडे के पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

पूर्व IPS अधिकारी के पोस्ट पर काफी लोगो ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. एक यूज़र संतोष यादव ने लिखा है कि “शिवदीप लांडे सर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक जाबाज, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जिनकी बहादुरी और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें एक नायक बना दिया है. उनकी सख्त कार्यशैली और जनता के लिए किए गए कार्यों ने उन्हें बिहार और महाराष्ट्र में विशेष पहचान दिलाई है. वे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं और समाज में सुधार की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन