शहाबुद्दीन की पत्नी व बेटा राजद में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब और उनके बेटे ओसामा शहाब को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने रविवार को राजद की सदस्यता दिलायी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब और उनके बेटे ओसामा शहाब को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने रविवार को राजद की सदस्यता दिलायी. इस दौरान राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह, फैसल अली, संजय यादव और शक्ति सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहे. दस सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रविवार को एक अनौपचारिक आयोजन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि दिवंगत शहाबुद्दीन का परिवार कभी हम लोगों से दूर नहीं था. यह परिवार अब और नजदीक आ गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने कहा कि इनके शामिल होने से सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती मिलेगी. पूरे प्रदेश में पार्टी को भी मजबूती मिलेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार नफरत फैला रही है. हेना साहब और ओसामा साहब को राजद की सदस्यता रशीद, प्रतीक चिह्न गमछा और टोपी तथा ‘गोपालगंज टू रायसीना हिल्स’ पुस्तक दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन