ePaper

सीवान में पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 'रेड जोन' में कड़ा रहेगा पहरा, सारण में भी 199 चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस

Updated at : 20 Jun 2025 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
PM Modi

PM Modi (File)

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार आ रहे हैं. सीवान में पीएम की रैली है. जहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 'रेड जोन' घोषित किया गया है जहां बेहद कड़ा पहरा रहेगा. सारण जिले में भी 199 चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी.

विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को बिहार आ रहे हैं. पीएम मोदी के सीवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सारण प्रमंडल के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक निर्देश जारी किये हैं.

सारण जिले के 199 चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात

सारण जिले के 199 चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. इनमें सदर अनुमंडल क्षेत्र के 146, सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के 38 तथा मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र के 15 चौक-चौराहों को शामिल किया गया है. जिले के 34 थानों में से 20 थानों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं.

ALSO READ: PM Modi Gifts: बिहार के 53 हजार से अधिक गरीबों को मिलेगा पक्का घर, बैंक खातों में आज 5.37 अरब रुपये भेजेंगे पीएम मोदी

सारण से सिवान जाने वाले मार्गों पर रहेगा दबाव, इमरजेंसी व्यवस्था की गयी

जिलाधिकारी और एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन एवं विशिष्ट व्यक्ति भाग लेंगे. ऐसे में सारण से सिवान जाने वाले मार्गों पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा. प्रधानमंत्री के लिए आकस्मिक स्थिति में जेपी सेतु-दिघवारा-डोरीगंज-छपरा बाईपास-एकमा-चैनवा-रसूलपुर-पचरुखी मार्ग को चयनित किया गया है.

भीड़ की वापसी के समय भी सतर्क रहने का निर्देश

इस मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी मार्गों पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने को कहा गया है. अवांछित, खराब या सड़क किनारे खड़े वाहनों को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है. भीड़ की वापसी के समय दुकानों, होटलों में कोई क्षति न पहुंचे, इसके लिए सभी गश्ती दंडाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है.

सिवान में कड़ा रहेगा पहरा, रेड जोन और नो ड्रोन फ्लाइ जोन बनाए गए

सीवान में पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पचरूखी प्रखंड के जसौली खर्ग गांव में कार्यक्रमस्थल में 33 प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं. आसपास के क्षेत्रों को रेड जोन और नो ड्रोन फ्लाइ जोन घोषित किया गया है.

ड्रोन की अनुमति नहीं, 550 दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

जसौली में कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर की दूरी तक किसी ड्रोन को उड़ाने की अनुमति नहीं है. कार्यक्रम में 550 दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षाबल तैनात रहेंगे. मुख्य एरिया में सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथों में रहेगी. चार वॉच टावर भी बनाए गए हैं. सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन