स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता घायल
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 12:22 AM
फुलवारीशरीफ-खगौल मार्ग पर हाइस्कूल के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने स्कूटी पर जा रहे पिता और उसके छह साल के बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. ट
स्थानीय लोग तुरंत घायल पिता और बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां से बच्चे को एम्स रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिता मो. आसिफ का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
लोगों ने दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे स्काॅर्पियो चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि सिपारा निवासी अतुल कुमार अपने दोस्त की स्काॅर्पियो लेकर कहीं जा रहे थे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हो गयी.मो. आसिफ मूल रूप से दुल्हिनबाजार के नबीनगर के रहने वाले हैं. वे पिछले 20 साल से फुलवारीशरीफ में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं. फिलहाल मिल्लत कॉलोनी में मोहम्मद फैयाज के घर में रहते थे. उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा अशद (9 वर्ष), दूसरे नंबर का बेटा ओसाफ (6 वर्ष) और सबसे छोटा मो अधान अली (2 वर्ष).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










