ePaper

Bihar News: आरा में रेलवे ट्रैक पर उतरे RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थी, हंगामे के बीच बेपटरी हुई रेल सेवा

Updated at : 25 Jan 2022 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: आरा में रेलवे ट्रैक पर उतरे RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थी, हंगामे के बीच बेपटरी हुई रेल सेवा

आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर नाराज अभ्यर्थियों ने आरा जंक्शन पर प्रदर्शन किया है. हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पटरी पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं. जिससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित है.

विज्ञापन

आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट घोषित होने के बाद नाराज अभ्यर्थियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार के प्रदर्शन के बाद अब मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी क्रम में अभ्यर्थियों ने आरा जंक्शन पर आज मंगलवार को भी जमकर हंगामा किया. इस दौरान अप और डाउन दोनों ट्रैक को जाम कर दिया गया. जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन भी बाधित है. वहीं आरा के अलावा नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर में भी प्रदर्शन की जानकारी मिल रही है.

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट से नाराज अभ्यर्थी आरा जंक्शन पर भारी संख्या में पहुंचे. यहां उन्होंने अप और डाउन ट्रैक को जाम कर दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गयी. इधर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से रेल यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बक्सर में बरौनी स्पेशल व कुल्हड़िया में श्रमजीवी एक्सप्रेस को खड़ा कर दिया गया है. प्रदेश के कई रूटों पर ट्रेनों का परिचालन अभी बाधित हुआ है.

अभ्यर्थी ग्रुप डी में CBT-2 की परीक्षा को गलत बताते हुए इसे खत्म करने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि अभ्यर्थियों ने सोमवार को पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल व आरा जंक्शन पर जमकर बवाल काटा था. वहीं आज मंगलवार को भी अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है. नवादा में भी अभ्यर्थियों का गुस्सा रेलवे ट्रैक पर उतरा और रेल ट्रैक जाम कर नारेबाजी की गयी.

Also Read: बिहार में रेल पटरियों पर फिर जमा हुए छात्र, बिहारशरीफ में रोकी ट्रेन, नवादा में सड़क जाम

मुजफ्फरपुर में भी आज अभ्यर्थियों का विरोध देखने को मिला. विरोध प्रदर्शन के कारण यहां आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई है. अभ्यर्थियों ने यहां भी जमकर हंगामा किया और अभ्यर्थियों को समझाने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवान और अधिकारी भी पहुंचे तो उनका प्रयास बेअसर दिखा. आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी पटरी से हटने को तैयार नहीं दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन