ePaper

सरदार पटेल एकेडमी सीनियर नन्हक महतो मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

Updated at : 27 Apr 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
सरदार पटेल एकेडमी सीनियर नन्हक महतो मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने चतुर्थ नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

विज्ञापन

पटना. सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने चतुर्थ नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सेमीफाइनल में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से पराजित किया. शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 22.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाये. आदित्य राज ने 30 रन की पारी खेली. श्रवण कुमार ने पांच और हिमांशु राज ने चार विकेट चटकाये. जवाब में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने 11.4 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बना कर मैच को जीत लिया. सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु राज ने 61 और आदित्य राज ने 40 रन बनाये. बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंकित ने दो विकेट झटके. विजेता टीम के हिमांशु राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन