बेसहारा पशुओं के दाना-पानी पर खर्च होंगे 2.70 करोड़
पशु तस्करी के दौरान पकड़े गये पशुओं तथा बाढ़ सुखाड़ से पीड़ित व आवारा पशुओं के लिए सरकार भोजन-पानी की व्यवस्था करेगी.
पटना. पशु तस्करी के दौरान पकड़े गये पशुओं तथा बाढ़ सुखाड़ से पीड़ित व आवारा पशुओं के लिए सरकार भोजन-पानी की व्यवस्था करेगी. पटना व गया के शहरी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला में चारा व खाना-पानी की भी व्यवस्था होगी. सरकार की ओर से इस साल दो करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इस राशि से इन पशुओं के लिए दवा की भी व्यवस्था की जायेगी. पटना शहर की सड़कों पर घूमने वालीं गायों को पकड़कर उन्हें गोशाला में रखा जायेगा. वहीं, गया में पितृपक्ष मेला के दौरान सड़कों पर घूमने वालीं गायों गोशाला में रखा जायेगा. यहां उनके लिए चारा, दवा और पानी की व्यवस्था की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










