कैंपस : जिले के स्कूलों में लैब के जीर्णोद्धार और उपकरण खरीद के लिए खर्च किये जायेंगे 16 करोड़ रुपये

Updated at : 03 Jun 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : जिले के स्कूलों में लैब के जीर्णोद्धार और उपकरण खरीद के लिए खर्च किये जायेंगे 16 करोड़ रुपये

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साइंस लैब की बेहतर सुविधा देने के लिए लैब का जीर्णोद्धार किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साइंस लैब की बेहतर सुविधा देने के लिए लैब का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके साथ ही लैब के लिए उपकरण खरीद के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीइओ को स्कूलों में लैब की स्थिति की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. जिले की कक्षा छह से 12वीं के स्कूलो में लैब का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके साथ ही लैब के उपकरण की सुरक्षा के लिए सेल्फ और अलमारियों की भी खरीदारी की जायेगी. जिन स्कूलों में क्लासरूम या शेड में लैब संचालित किये जा रहे हैं. वहां लैब के लिए अलग से रूम की व्यवस्था की जायेगी. इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों के लिए लैब के प्रैक्टिकल क्लास का भी निरीक्षण कर्मियों द्वारा प्रतिदिन प्रतिदिन किया जायेगा और उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजनी होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी बीइओ को स्कूल से सूची मांग कर उसका विवरण जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से स्वीकृत की गयी राशि से स्कूलों के जीर्णोद्धार व इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के अलावा शौचालय निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण, चहारदीवारी, प्रयोगशाला व क्लासरूम के लिए उपस्कर की खरीदारी, आइसीटी लैब और लाइब्रेरी की व्यवस्था करने में विभाग द्वारा दी गयी राशि का इस्तेमाल किया जायेगा.

विभाग की ओर से अलग-अलग कार्यों के लिए सूची के अनुसार ही होगी निकासी

शिक्षा विभाग की ओर से दी गयी राशि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना लेखा) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से स्वीकृति मिलने के बाद ही विभिन्न मद में खर्च की जा सकती है. इसके लिए विभाग की ओर से अलग-अलग कार्यों के लिए राशि खर्च करने को लेकर सूची जारी की गयी है. इसमें स्कूलों के जीर्णोद्धार व इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के अलावा शौचालय निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण, चहारदीवारी, प्रयोगशाला व क्लासरूम के लिए उपस्कर की खरीदारी, आइसीटी लैब और लाइब्रेरी की व्यवस्था करने में विभाग द्वारा दी गयी राशि का इस्तेमाल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन