बिहार में सप्तक्रांति एक्सप्रेस में RPF की छापेमारी, नूरजहां के बैग से निकली अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Jul 2025 6:59 PM

विज्ञापन

शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्तक्रांति एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से 22 बोतल सिग्नेचर और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब बरामद हुई. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल जारी है. बापूधाम मोतिहारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्तक्रांति एक्सप्रेस में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. इस दौरान टीम ने एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार महिला की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट निवासी नूरजहां खातून के रूप में हुई है. महिला के पास से हरे रंग के ट्रॉली बैग और काले एयर बैग में छुपाकर ले जाई जा रही शराब की 22 बोतलें बरामद हुईं. इनमें 750 एमएल की सिग्नेचर और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब शामिल है.

आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी

आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली डाउन 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस की एसी बोगी में महिला तस्कर शराब की खेप लेकर यात्रा कर रही है. सूचना मिलते ही पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद के नेतृत्व में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टीम ने जाल बिछाया. टीम में एएसआई शैलेंद्र सिंह, राकेश कुमार, जवान रामायण महतो और महिला सिपाही प्रीति कुमारी शामिल रहीं.

एसी-वन बोगी से यात्रा कर रही थी महिला तस्कर

जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, महिला तस्कर एसी-वन बोगी से दोनों बैग लेकर निकासी द्वार की ओर बढ़ने लगी. पुलिस को देखते ही महिला घबरा गई और बैग छोड़कर भागने की कोशिश करने लगी. लेकिन महिला सिपाही प्रीति कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़कर दबोच लिया.

आरपीएफ ने राजकीय रेल थाना को सौंपा

आरपीएफ ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला तस्कर और जब्त शराब को बापूधाम राजकीय रेल थाना को सौंप दिया है. इस कार्रवाई के बाद रेलवे परिसर में शराब तस्करी को लेकर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी बढ़ गई है.

Also Read: 15 दिन में माफी नहीं तो केस! पप्पू यादव, रोहिणी आचार्या समेत इन नेताओं को BJP लीगल सेल का नोटिस

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन