पटना-गया रोड पर हादसे के बाद सड़क जाम व तोड़फोड़

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Aug 2025 11:42 PM

विज्ञापन

patna news: फुलवारीशरीफ. पटना-गया रोड स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी मोड़ के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे जा रहे युवक और भैंस में टक्कर मार दिया.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. पटना-गया रोड स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी मोड़ के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे जा रहे युवक और भैंस में टक्कर मार दिया. हादसे में चंडासी निवासी रामभगवान भगत उर्फ रामभगवान राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भैंस भी जख्मी हो गयी. घायल युवक को अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये और कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-गया मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया. सूचना मिलते ही गौरीचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों को देख पहले पीछे हट गयी. इसके बाद कई अन्य थानों की पुलिस मौके पर बुलायी गयी और देर रात तक लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास जारी रहा. सड़क पर जमा लोगों का कहना है कि सड़क अच्छी बन रही है तेज रफ्तार में गाड़ियां चलती है लेकिन जहां-जहां गांव है वहां सड़क पर लोग इस तरफ से उसे तरफ पार होते हैं. वहां पर वाहन चालक को चाहिए की रफ्तार को धीमा करें लेकिन कोई रफ्तार को कम नहीं करते और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए जाता है जिससे बराबर दुर्घटना होता है. ग्रामीणों की मांग थी कि घायल युवक को तत्काल बेहतर इलाज कराया जाये और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन