पटना के दानापुर में घर के बाहर सो रही मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने कुचला, 8 वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद इक्कठा लोग

Road Accident Patna : दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में देर रात अज्ञात वाहन ने घर के बाहर सड़क किनारे सो रही मां-बेटी को कुचल दिया. हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल होकर पीएमसीएच में भर्ती है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Road Accident Patna : शाहपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शनिवार देर रात एक बेलगाम अज्ञात वाहन ने घर के बाहर सड़क किनारे सो रही मां और बेटी को कुचल दिया. हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 50 वर्षीय मां लक्ष्मीनिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिर पर चढ़ गया वाहन का चक्का

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनिया देवी अपनी बेटी दिव्या कुमारी के साथ शनिवार रात घर के बाहर सड़क किनारे सो रही थीं. रात करीब 11:45 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दिव्या के सिर पर वाहन का चक्का चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मां की हालत गंभीर

हादसे में लक्ष्मीनिया देवी के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

परिजनों ने बताई घटना

घायल महिला के दामाद अनिल पासवान ने बताया कि हादसे के समय दोनों घर के बाहर सो रही थीं. अचानक तेज रफ्तार वाहन आया और दोनों को कुचलते हुए फरार हो गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि घायल महिला के होश में आने के बाद उनके बयान के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन