सीएम हाउस के पास भीषण सड़क हादसा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Author Ravi ranjan
Updated:
विज्ञापन

पटना में आज सीएम आवास के पास एक कार बैरिकेडिंग से टकरा गई. हालांकि इस घटना मे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
विज्ञापन
राजधानी पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास के पास श्रीकृष्ण गोलंबर पर एक तेज रफ्तार कार बैरिकेडिंग से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्यूटी पर तैनात बगल के पुलिसकर्मी भी दहल उठे और दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुँच गए. उन्होंने कार ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त कर लिया है. गनीमत ये रही कि वीवीआईपी इलाका होने के बावजूद वहाँ कोई भीड़ नहीं थी और इस दुर्घटना मे किसी के हताहत होने की भी कोई खबर नहीं आई है. पुलिस फिलहाल कार के मालिक की तलाश मे जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










