ePaper

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों की संविदा पर होगी तैनाती

Updated at : 24 May 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों की संविदा पर होगी तैनाती

राज्य में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों की सेवा संविदा पर लेने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों की सेवा संविदा पर लेने का निर्णय लिया है. इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे संविदा पर सेवा लेने की व्यवस्था करें. इसके तहत सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी 27 मई से 31 मई के बीच कार्यालय अवधि में पहचान पत्र के साथ अपने जिले के अपर समाहर्ता के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. यह निर्देश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी. वीसी में सचिव जय सिंह मौजूद रहे. वीसी के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति को देखते सभी जिलाधिकारियों से चर्चा की. साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिये गये. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हड़ताली राजस्व कर्मचारियों की मांगों के प्रति विभाग संवेदनशील है. वे हड़ताल समाप्त कर दूसरे दिन वार्ता को आएं, उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन