पीपीयू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Author Kumar prabhat
Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी.
विज्ञापन
पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. कुलपति ने इस मौके पर नागालैंड विश्वविद्यालय के प्रो एचएस मौर्या और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो एके ठाकुर को सम्मानित किया. अवसर पर कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी, डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन, कुलानुशासक प्रो कीर्ति, मीना कुमारी, परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार समेत अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ ध्रुव कुमार ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो अबु बकर रिजवी ने किया.
पीपीयू : अनुकंपा के आधार पर 17 लोगों की दिया गया नियुक्त पत्र :
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में अनुकंपा के आधार पर 17 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया. कुलपति ने मंगलवार को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.पीपीयू का पांचवां दीक्षांत समारोह कल, 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम :
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जनवरी को आयोजित होगा. समारोह कृष्ण मेमोरियल हॉल में 10 बजे से शुरू होगा. पहले यह कार्यक्रम 11 बजे से तय था, लेकिन लोक भवन से मिली सूचना के अनुसार कार्यक्रम 10 बजे से शुरू होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










