असली शिक्षा वही है जो मनुष्य को बंधनमुक्त करती है और जिज्ञासु बनाती है : राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार लोक भवन के दरबार हॉल में सोमवार को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की कॉफी टेबल बुक ‘सुनहरे कल की ओर’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बिहार लोक भवन में हुआ एमयू कॉफी टेबल बुक का विमोचन संवाददाता, पटना बिहार लोक भवन के दरबार हॉल में सोमवार को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की कॉफी टेबल बुक ‘सुनहरे कल की ओर’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने की. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने प्रो शाही एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता शिक्षा और ज्ञान के महत्व को रेखांकित करती है. असली शिक्षा वही है जो मनुष्य को बंधनमुक्त करती है और जिज्ञासु बनाती है. मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही के साथ दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केएन सिंह, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथू और पद्मश्री विमल कुमार जैन प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डॉ अशोक चौधरी और उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जयसवाल भी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, किंतु विधानसभा के विशेष कार्यों के कारण वे कार्यक्रम से पूर्व ही राज्यपाल से मिलकर शुभकामनाएं दे चुके थे, जिसकी जानकारी राज्यपाल ने सभी को दी. कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही ने राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र, पौधा और चित्रकारी का स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया. अपने स्वागत भाषण में उन्होंने बताया कि यह पुस्तक फरवरी 2023 से जनवरी 2026 तक मगध विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक परिवर्तन और पुनर्जागरण की प्रेरक यात्रा को चित्रित करती है. पुस्तक के संयोजक डॉ परम प्रकाश राय ने पुस्तक के चार अध्यायों की जानकारी दी और विश्वविद्यालय की चुनौतियों से शुरू हुई यात्रा के सुनहरे कल की ओर जाने की पीठिका पर प्रकाश डाला. कुलसचिव प्रो बीके मंगलम ने कुलपति के कुशल नेतृत्व और युवा टीम की सराहना की. पद्मश्री विमल कुमार जैन और प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने भी कुलपति की प्रशंसा की. कार्यक्रम का मंच संचालन गृहविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ दीपशिखा पांडेय ने किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन