Reaction On Operation Sindoor: अक्षरा से लेकर पवन सिंह तक… सभी ने भारतीय सेना को किया सलाम, ‘ये लाल खूबसूरती के लिए नहीं…’ 

Published by :Preeti Dayal
Published at :08 May 2025 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Reaction On Operation Sindoor: अक्षरा से लेकर पवन सिंह तक… सभी ने भारतीय सेना को किया सलाम, ‘ये लाल खूबसूरती के लिए नहीं…’ 

Reaction On Operation Sindoor: 7 मई की सुबह होते ही सभी भारतवासियों को बड़ी खुशखबरी मिली. भारतीय सेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 ठिकानों को टारगेट करते हुए हमला बोल दिया. ऐसे में अक्षरा सिंह से लेकर पवन सिंह तक… भोजपुरी जगत के कई सितारों ने भारतीय सेना की खूब तारीफ की.

विज्ञापन

Reaction On Operation Sindoor: 7 मई की सुबह होते ही सभी भारतवासियों को बड़ी खुशखबरी मिली. भारतीय सेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 ठिकानों को टारगेट करते हुए हमला बोल दिया. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की बहार आ गई. इसके साथ ही समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को सलाम किया जा रहा है. उनके साहस का गुणगान किया जा रहा है. 

‘ये लाल खूबसूरती के लिए नहीं…’ 

ऐसे में भला भोजपुरी जगत के सितारे पीछे कैसे रहते. दरअसल, अक्षरा सिंह से लेकर पवन सिंह तक… भोजपुरी जगत के कई सितारों ने भारतीय सेना की खूब तारीफ की. सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय सेना को सलाम किया. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘सिंदूर महिलाओं के माथे पर खींची सिर्फ एक लाइन नहीं है, आपने हमारे सिंदूर को सिंध में मिटाने की कोशिश की, अब इसे आग की तरह आसमान में उड़ते देखिए. ये लाल खूबसूरती के लिए नहीं है.’  

पवन-खेसारी ने भी किया सलाम

तो वहीं भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने एक्स के जरिये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘अच्छा तो सायरन ओकनि के वहां बजावे के रहे.’ इनके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि, ‘जब देश पुकारे, तो जय हिंद की सेना हर बार अपना लहू देने को तैयार रहती है. ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक मिशन नहीं, ये भारत के शौर्य की नई कहानी है. हमारे जवानों को सलाम…भारत माता की जय, जय हिंद.’ बता दें कि, रवि किशन ने भी एक्स के जरिये लिखा, ‘जय हिंद, जय हिंद की सेना.’ इस तरह से कई भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर तारीफ की. 

Also Read: बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 200 सिपाहियों का तबादला, जानिए SP ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन