डॉ राजेंद्र प्रसाद ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट एक दिसंबर से

बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन और पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिसंबर से डॉ राजेंद्र प्रसाद ऑल इंडिया मेन्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर पर होगा.
पटना. बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन और पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिसंबर से डॉ राजेंद्र प्रसाद ऑल इंडिया मेन्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर पर होगा. गुरुवार को टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया गया़ टूर्नामेंट में कुल एक लाख रुपये की ईनामी राशि रखी गयी है़ इसमें 16 राज्यों के 70 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे़ प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा, बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार और त्रिपुरारी शरण करेंगे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




