पीयू : वेबसाइट क्रैश होने से लॉगइन के लिए दिन भर परेशान रहे विद्यार्थी

Published by : AMBER MD Updated At : 15 Sep 2025 7:36 PM

विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किये गये नोटिस और ऑनलाइन पेमेंट के लिए विद्यार्थी दिनभर परेशान रहे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किये गये नोटिस और ऑनलाइन पेमेंट के लिए विद्यार्थी दिनभर परेशान रहे. विश्वविद्यालय की वेबसाइट क्रैश होने की वजह से विद्यार्थियों को लॉगइन करने में दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा. विद्यार्थियों ने बताया कि सेमेस्टर फीस जमा करने और पैट से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने में परेशानी हो रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि तकनीकी खराबी होने की वजह से वेबसाइट क्रैश हुई है. वेबसाइट को ठीक करने के लिए एजेंसी से संपर्क किया गया है. जल्द ही वेबसाइट काम करने लगेगी. विश्वविद्यालय की टेक्निकल टीम ने बताया कि विश्वविद्यालय का अपना सर्वर नहीं होने की वजह से यह परेशानी होती है. विश्वविद्यालय का अपना सर्वर होने के बाद इस तरह की समस्या से निजात मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन