पीयू- सात और आठ मई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
पीयू- सात और आठ मई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने सात और आठ मई को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने सात और आठ मई को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है. कर्मचारी संघ की ओर से दो दिवसीय सामूहिक अवकाश की सूचना कर्मचारी संघ ने पत्र के माध्यम से विवि को 25 अप्रैल को ही दे दी गयी थी. लेकिन, विश्वविद्यालय की ओर से सभी संकाय अध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष, प्राचार्य, निदेशक समेत सभी पदाधिकारियों को कर्मचारी से अवकाश पर रहने की आकस्मिक अवकाश आवेदन मांगा गया है. कर्मचारी संघ के महासचिव फरमान अब्बास ने कहा कि 25 अप्रैल को संघ की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को इ-मेल और वाट्सएप ग्रुप में मैसेज के जरिये सूचना दे दी गयी है. इस संबंध में अब व्यक्तिगत आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से जब तक कर्मचारियों की मांग की पूर्ति नहीं की जायेगी, तब तक 13 मई से कर्मचारी संघ के सभी सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कर विवि मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन