पेड़ काटने के खिलाफ धरना, कमेटी भंग करने की मांग
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 05 Apr 2025 7:55 PM
patna news: पटना सिटी. चौक स्थित सनातन धर्म परिसर में हरे वृक्ष काटे जाने पर नवयुवक विकास सेवा समिति के सदस्यों ने परिसर के बाहर शनिवार को धरना दिया.
पटना सिटी. चौक स्थित सनातन धर्म परिसर में हरे वृक्ष काटे जाने पर नवयुवक विकास सेवा समिति के सदस्यों ने परिसर के बाहर शनिवार को धरना दिया. समिति के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में धरना में पेड़ काटने में दोषी पर कार्रवाई करने और सनातन धर्म सभा भवन न्यास कमेटी को भंग करने की मांग उठायी. आंदोलन पर उतरे लोगों ने कहा कि जब तक मांग नहीं मानी जायेगी, तब तक संघर्ष कायम रहेगा. धरने पर नवल यादव, अरुण शर्मा, गन्नी राय, मयंक शर्मा, सुमित गुप्ता, आलोक चोपड़ा, लक्षमण सिंह, संदीप झुनझुनवाला, संजय गुप्ता समेत अन्य शामिल थे. अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में लगा 125 वर्ष पुराना अशोक के पेड़ को साजिश के तहत काट दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










