ePaper

दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार आयेंगे प्रधानमंत्री

Updated at : 20 May 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार आयेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार को पटना पहुंच रहे हैं. वे पहले दिन दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने के साथ ही शोकाकुल परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन

– पहले दिन दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिलने और भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक का कार्यक्रम निर्धारित, राजभवन में होगा रात्रि विश्राम – दूसरे दिन महाराजगंज लोकसभा के गोरियाकोठी और पूर्वी चंपारण में चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित संवाददाता, पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार को पटना पहुंच रहे हैं. वे पहले दिन दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने के साथ ही शोकाकुल परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. उसके बाद वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री दूसरे दिन मंगलवार को महाराजगंज और पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद रवाना हो जायेंगे. लगभग एक हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में यह दूसरा रात्रि प्रवास होगा. प्रधानमंत्री 25 मई को बक्सर, काराकाट और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार की देर शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पटना एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद वे पटना के राजेंद्र नगर स्थित स्व सुशील मोदी के आवास के लिए रवाना हो जायेंगे. यहां पर उनकी पूर्व उपमुख्यमंत्री के परिजनों से मुलाकात होगी. इसके बाद प्रधानमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व चुनिंदा कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे. रविवार को पुलिस-प्रशासन ने इन दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पटना राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे. मंगलवार को प्रधानमंत्री महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गोरियाकोठी में आयोजित चुनावी जनसभा के लिए रवाना हो जायेंगे. सीवान जिले में आने वाला यह क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी आता है. प्रधानमंत्री की सभा में महाराजगंज व सीवान के एनडीए उम्मीदवार क्रमश: जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और विजयलक्ष्मी कुशवाहा की मौजूदगी रहेगी. इसके बाद वे मोतिहारी में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार राधामोहन सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दूसरे राज्य की चुनावी सभाओं के लिए रवाना हो जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन