सरकारी अस्पतालों पर दबाव, निजी क्षेत्र में खाली पड़े हैं बेड
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 2:06 AM
राज्य में मरीजों को निजी क्षेत्र में सेवा देने वाले नर्सिंग होम और क्लिनिकों के बेड खाली पड़े हैं. इधर कोरोना महामारी का सबसे अधिक दबाव सरकारी अस्पतालों और चिकित्सकों पर है. राज्य के निजी क्षेत्र के अस्पतालों के पास 48 हजार बेड हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में महज 22 हजार बेड हैं.
पटना : राज्य में मरीजों को निजी क्षेत्र में सेवा देने वाले नर्सिंग होम और क्लिनिकों के बेड खाली पड़े हैं. इधर कोरोना महामारी का सबसे अधिक दबाव सरकारी अस्पतालों और चिकित्सकों पर है. राज्य के निजी क्षेत्र के अस्पतालों के पास 48 हजार बेड हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में महज 22 हजार बेड हैं. बंदी की स्थिति के कारण निजी क्षेत्र के अस्पतालों के बेड खाली है. इधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पिछले दिनों निजी क्षेत्र के नर्सिंग होम को लेकर चिंता भी जतायी है. उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा है कि निजी क्षेत्र मुनाफा को तो स्वीकार करते हैं जबकि रिस्क बांटने का समय आया तो वह इसमें पीछे चले गये हैं.
राज्य के 90 फीसदी ओपीडी बंद हैं. यहां तक कि मरीजों को नियमित सेवाएं भी नहीं मिल रही है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 अप्रैल निजी क्षेत्र के निर्सिंग होम की सेवा बहाल करने का आदेश दिया है. कोरोना महामारी में निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर 18 मार्च के बाद असर दिखने लगा. उस दिन प्रधान सचिव ने निजी क्षेत्र के संस्थानों के साथ बैठक कर इस दिशा में काम करने को लेकर बातचीत की. निजी संस्थानों को अपने यहां सेवाएं जारी रखने पर भी बात हुई.
सरकार ने 18 मार्च को शॉपिंग मॉल, जिम, स्पा सहित 50 लोगों की भीड को एकत्र होने पर रोक लगा दी. सरकार ने 22 मार्च को निजी क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सा सेवा सहित अन्य 12 प्रकार की सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के कार्यों पर रोक लगा दी. इसी दिन के बाद वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के बाद निजी क्षेत्र के क्लिनिक और नर्सिंग होम में तालाबंदी की स्थिति पैदा हो गयी. अभी तक निजी संस्थानों में विश्वास नहीं लौट पाया है. तीसरे दौर के लॉकडाउन जारी होने के बाद निजी क्षेत्र के कुछ चिकित्सकों ने अपनी ओपीडी की सेवाएं बहाल कर दी जबकि राजधानी सहित जिलों के अधिसंख्य निजी नर्सिंग होम में बंदी की स्थिति बनी हुई है.
इधर, आइएमए के उपाध्यक्ष डाॅ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निजी क्षेत्र की इमरजेंसी सेवाएं बहाल हो गयी है. मरीजों की कम संख्या होने के कारण ओपीडी की सेवाएं भी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निजी क्षेत्र से कोविड-19 की रोकथाम में की मांग की थी. साथ ही आइसीयू और वेंटिलेटर तैयार रखने का निर्देश दिया गया था. सरकार द्वारा इस क्षेत्र में फॉलोअप अभी तक नहीं किया गया है. इससे स्थिति स्पष्ट नहीं है कि निजी क्षेत्र को आगे क्या करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










