राष्ट्रपति चुनाव: बिहार में सियासी गोलबंदी, चिराग को राजनाथ सिंह का फोन, मांझी ने भी खोल दिया अपना पत्ता

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गोलबंदी शुरू हो गयी है. चिराग पासवान से राजनाथ सिंह ने फोन पर बातचीत की है. वहीं जीतन राम मांझी ने भी अपना पत्ता खोल दिया है. जानिये दोनों किस प्रत्याशी को देंगे समर्थन
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में राजनीति अब गरमायी हुई है. भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है.
इस बीच अब अपने-अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए दोनों खेमे ने तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा ने गोलबंदी शुरू की है. बिहार में भी इसे लेकर सियासी हलचल है. लोजपा(रामविलास) के नेता चिराग पासवान से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर बातचीत की है जबकि जीतन राम मांझी भी खुलकर मोदी है तो मुमकिन है का नारा लगाते दिख रहे हैं.
राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए के तरफ से द्रौपदी मुर्मू व विपक्ष की ओर से उतरे यशवंत सिन्हा के बीच टक्कर होगी. इन दोनों में से ही एक चेहरे को देश का अगला राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य मिलेगा.
द्रौपदी मुर्मू को जीताने के लिए भाजपा ने अन्य दलों को अपनी ओर करने का प्रयास शुरू कर दिया है. चिराग पासवान के बेहद करीबी बताते हैं कि चिराग को भाजपा के कद्दावर नेता सह वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फोन किया था. चिराग पासवान ने भी ट्वीट के जरिये ये साफ कर दिया है कि वो एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर उतरे हैं.
चिराग पासवान ने ट्वीट कर साफ शब्दों में संकेत दिया कि वो एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में हैं. चिराग ने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना गर्व की बात है. उन्होंने लिखा कि लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूरी तरह से समर्थन करती है. वहीं एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व एनडीए के घटक दल में शामिल हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने भी भाजपा के इस फैसले को सही बताया है.
जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि लगातार दूसरी बार कोई हमारे बीच से राष्ट्रपति बनने जा रहा है. ये गर्व का क्षण है. मांझी लिखते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है.’ उन्होंने एनडीए उम्मीदवार बनने के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं भी दी. बता दें कि बिहार में राजद ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ जाने का फैसला लिया है. जबकि पशुपति पारस ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




