पटना में जल्द बनाए जायेंगे नये पावर सबस्टेशन, सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम ने कहा कि विद्युत संबंधित निरीक्षण और छापेमारी के समय कर्त्तव्य पर उपस्थित सरकारी कर्मियों व पदाधिकारियों पर हमला करने वालों व सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी.
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को कहा है कि पटना शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित नये पावर सबस्टेशन की स्थापना के लिए तीव्र गति से कार्य करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. सभी नये पावर सब स्टेशन को जल्द ही बना लिया जायेगा. डीएम ने बताया की विद्युत संबंधित निरीक्षण और छापेमारी के वक्त बाधा डालने वालों विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पेसू से संबंधित विषयों पर समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें डीएम ने ऊर्जा, पुलिस और राजस्व विभाग के जिलास्तरीय पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्याें में तेजी लाने का निर्देश दिया है. बैठक में विद्युत चोरी, छापेमारी, केबल दोष की मरम्मत, ड्यूटी के दौरान अधिकारियों-कर्मियों पर स्थानीय लोगों द्वारा हमले के विरुद्ध की गयी कार्रवाई, पावर सबस्टेशन का उन्नयन, नये पावर सबस्टेशन के प्रस्ताव के आलोक में भूमि की उपलब्धता की स्थिति सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी और आवश्यक निर्देश दिया गया.
डीएम ने कहा कि विद्युत संबंधित निरीक्षण और छापेमारी के समय कर्त्तव्य पर उपस्थित सरकारी कर्मियों व पदाधिकारियों पर हमला करने वालों व सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में पटना डीएम और एसएसपी ने कहा कि विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत त्वरित प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए रात में भी छापेमारी होगी. जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा इसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: BPSC 67th Prelims Admit Card 2022 : BPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
सबस्टेशन पटना सदर में मोइनुलहक स्टेडियम, एससीइआरटी परिसर, रानीपुर मौजा, संपतचक में साहपुर कनौजी, नंदलाल छपरा, फुलवारीशरीफ में ब्रह्मपुर तथा दानापुर में भूपतिपुर, कोथमा और गोला रोड टी-प्वाइंट स्थलों पर आवश्यकता के अनुरूप पीएसएस की स्थापना प्रस्तावित है. रानीपुर मौजा, भूपतिपुर, कोथमा, गोला रोड टी-प्वाइंट, साहपुर कनौजी तथा नंदलाल छपरा में सरकारी जमीन उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




