पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

patna news: फतुहा. फतुहा पुलिस ने छापेमारी कर फरार तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

फतुहा. फतुहा पुलिस ने छापेमारी कर फरार तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी राजेश्वर सिंह जो लगभग पांच साल से फरार एक आरोपी राजेश्वर सिंह जिस पर कुर्की वारंट भी जारी था. उसे शनिवार की रात्रि बरूना गांव से गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो और आरोपी संजीव कुमार उर्फ मोदी और विमल कुमार को डुमरी और नत्थूपुर गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तीनों को पूछताछ कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गंगा में डूबने से किशोर की मौत

मनेर. थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. मौत की घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया जाता है कि ब्यापुर, नागाटोला गांव निवासी रामनरेश राय का पुत्र हरिओम कुमार 10 वर्षीय की गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी.

रेलवे ट्रक से शव बरामद

बख्तियारपुर. रेल पुलिस ने बख्तियारपुर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पूरब रवाइच गांव के समीप स्थित डाउन रेल ट्रैक से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का अनुमान है कि किसी ट्रेन से गिरकर उक्त युवक कि मौत हो गयी होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन