पीएनबी डकैती : एक दर्जन थानेदार और 25 चुनिंदे अफसरों की टीम रहने के बाद भी डकैत फरार, छह दिनों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jun 2020 5:59 AM
पटना : हरनीचक के अनिसाबाद पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लूटकांड के उद्भेदन के लिए पटना पुलिस के साथ ही एसटीएफ व एसआइटी ने दिन-रात एक कर दिया है. लेकिन, वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस एक कदम आगे नहीं बढ़ पायी है. राज्य के कई जिलों के साथ ही झारखंड के कई इलाकों में पटना पुलिस की आठ टीमें लगातार छापेमारी कर रही है. बावजूद अभी तक इस मामले में पुलिस को कुछ विशेष हाथ नहीं लग पाया है.
पटना : हरनीचक के अनिसाबाद पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लूटकांड के उद्भेदन के लिए पटना पुलिस के साथ ही एसटीएफ व एसआइटी ने दिन-रात एक कर दिया है. लेकिन, वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस एक कदम आगे नहीं बढ़ पायी है. राज्य के कई जिलों के साथ ही झारखंड के कई इलाकों में पटना पुलिस की आठ टीमें लगातार छापेमारी कर रही है. बावजूद अभी तक इस मामले में पुलिस को कुछ विशेष हाथ नहीं लग पाया है.
Also Read: 301 नए मामलों के साथ बिहार में कोरोना का आंकड़ा नौ हजार के बेहद करीब, अब तक 58 मौतें
बताया जा रहा है कि पटना पुलिस ने इस मामले की तहकीकात के लिए आठ टीमों का गठन किया है. इसमें करीब एक दर्जन थानेदार और 25 पुलिस पदाधिकारी सहित कुल 50 टीम डकैतों का पता लगाने में जुटी है. सूत्रों कि मानें, तो पटना पुलिस पटना के ही कई इलाकों में निजी घरों के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को लगातार खंगालने में जुटी है, ताकि डकैतों का कोई सुराग हाथ लग सके. लेकिन अभी तक इन लोगों को निराशा ही हाथ लगी है.
अब तक इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने के लिए छापेमारी व संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ तक की गयी है. वहीं, बरामद सीसीटीवी फुटेज में बाइक की तस्वीर भी पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है. बाइक पर जो नंबर अंकित है, वह फर्जी नंबर होने की बात हो रही है. वहीं, फॉरेंसिक टीम लगातार बाइक की जांच में जुटी हुई है. बावजूद इसके अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. वहीं, रेंज आइजी संजय सिंह ने कहा कि लूटकांड मामले में जांच तेजी से चल रही है, पुलिस अपराधियों के करीब पहुंच गयी है, जल्द ही डकैती मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










