पीएनबी डकैती : सीआइडी तलाश रही गैंग की कुंडली, एसटीएफ का सहयोग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jun 2020 6:15 AM
राजधानी में अनिसाबाद की पीएनबी शाखा में बड़ी बैंक डकैती के बाद जांच पड़ताल के लिए पटना पुलिस के अलावा सीआइडी और एसटीएफ को लगाया गया है.
पटना : राजधानी में अनिसाबाद की पीएनबी शाखा में बड़ी बैंक डकैती के बाद जांच पड़ताल के लिए पटना पुलिस के अलावा सीआइडी और एसटीएफ को लगाया गया है. सीआइडी बैंक लूट करने वाले तथा लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले गैंग की कुंडली खंगाल रही है. पूरे राज्य के ऐसे गैंग पुलिस के टारगेट पर हैं, जो बड़ी लूट करते हैं. बैंक में दिनदहाड़े 52 लाख रुपये की डकैती के बाद चार दिन बीत चुके हैं.
पुलिस अभी गैंग को ट्रेस नहीं कर पायी है. सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की कद-काठी मिलने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है. पुराने अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है, जो बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में भाग जाते हैं. आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ सबसे बड़ी चुनौती लूटे गये 52 लाख रुपये की बरामदगी है. पुलिस जितनी देर में खुलासा करेगी, कैश बरामद करना उतनी ही मुश्किल होगी. वहीं, पटना पुलिस की एसआइटी ने मुजफ्फरपुर से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा कई जगहों पर छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










