पीएमसीएच की ट्राॅली एजेंसी के ठेकेदार की चाकू मार हत्या

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 17 Aug 2025 1:11 AM

विज्ञापन

patna news: पटना सिटी. अदावत में बदमाशों ने चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया किला रोड में गुरुवार की देर रात हुई है.

विज्ञापन

पटना सिटी. अदावत में बदमाशों ने चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी. घटना चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया किला रोड में गुरुवार की देर रात हुई है. कैमाशिकोह निवासी पिता गणेश चौधरी ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार वर्तमान में आलमगंज थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था. पीएमसीएच में ट्राली एजेंसी का कार्य करता था. गुरुवार की रात सन्नी माता-पिता से मिलने के लिए कैमाशिकोह स्थित घर आया था. पिता ने बताया कि खाना खाने के बाद वो देर रात घर से आलमगंज स्थित किराये की मकान पर जाने के लिए निकला था. इसके बाद कुछ देर बाद ही मुहल्ले के लोगों से पता चला कि सन्नी को चाकू मार दिया गया है. जिसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए जख्मी अवस्था में ले जाया गया है. जहां उपचार के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी थी. पिता ने बताया कि जब वो वहां पहुंचे तो देखा कि सन्नी की मृत्यु हो गयी है. इसी बीच सूचना पाकर मौके पर चौक थाना की पुलिस पहुंची. पिता का कहना है कि मुहल्ले में रहने वाले मो अन्नू, मुटन व लोथा ने साजिश के तहत चाकू मार हत्या की है. डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में सन्नी की हत्या की गयी है. बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

चौक थानाध्यक्ष मनजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी के बाद नामजद हमजा अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस टीम अन्य फरार की खोज में छापेमारी कर रही है. जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन