ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने बजे आएंगे बिहार? जानें पीएम के कार्यक्रम से जुड़ी हर एक मिनट की जानकारी

Updated at : 11 Jul 2022 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने बजे आएंगे बिहार? जानें पीएम के कार्यक्रम से जुड़ी हर एक मिनट की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना पहुंचने वाले हैं. वायुसेना के विशेष विमान से पीएम मोदी बिहार पहुंचेंगे. जानिये प्रधानमंत्री के पटना आगमन से जुड़े कार्यक्रम का मिनट टू मिनट अपडेट...

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 12 जुलाई को बिहार आने वाले हैं. पटना में विधानसभा भवन के शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण पीएम मोदी करेंगे. इसे लेकर तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है. पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से आएंगे. देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने और बाबा बैद्यनाथ का पूजन करने के बाद पीएम बिहार आएंगे. जानिये प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में…

शाम 5 बजे के बाद पटना पहुंचेंगे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहले झारखंड पहुंचेंगे. यहां देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ करके पीएम बाबा बैद्यनाथ का पूजन करेंगे और करीब सवा 3 बजे जनता को संबोधित करने के बाद पीएम देवघर से पटना के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री शाम 5 बजकर 20 मिनट के करीब पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे. जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री उनका स्वागत करेंगे.

शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण

प्रधानमंत्री पटना आगमन के बाद एयरपोर्ट से बिहार विधानमंडल के लिए निकलेंगे. शाम 5 बजकर 55 मिनट पर पीएम विधानमंडल परिसर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. जिसके बाद शाम 6 बजे पीएम शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे. शाम 6 बजकर 5 मिनट पर प्रधानमंत्री शताब्दी उद्यान का नामकरण करेंगे. वहीं शाम 6 बजकर 9 मिनट पर पीएम विधानसभा संग्रहालय और अतिथिशाला का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.

Also Read: देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ कर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे पटना, जमीन से लेकर आसमान तक कड़े पहरे की तैयारी
शाम 7 बजे के बाद लौटेंगे पीएम 

शाम 6 बजकर 10 बजे प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे जहां भाषण कार्यक्रम आयोजित होना है. वहीं शाम 7 बजकर 5 मिनट पर पीएम मोदी पटना हवाई अड्डे के लिए निकल जाएंगे. जहां से उनका विशेष विमान पीएम को लेकर बिहार से उड़ान भरेगा.

करीब 2 घंटे रहेंगे बिहार में

यानी पीएम बिहार में करीब 2 घंटे रहेंगे जिसमें एक घंटे के अंदर ही कई ऐतिहासिक कार्य उनके द्वारा किया जाएगा. बता दें कि शताब्दी स्मृति स्तंभ की आधारशिला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अक्टूबर 2021 को रखी थी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन