पटना जू में जल्द दिखेंगे विदेशी सफेद गैंडे, सिंगापुर से आएगा दो सींग वाला खास जोड़ा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Zoo: पटना जू में जल्द ही विदेशी दो सींग वाले सफेद गैंडे देखने को मिल सकते हैं. सिंगापुर जू के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत गैंडों की अदला-बदली की तैयारी चल रही है, जिससे दर्शकों को नया और खास अनुभव मिलेगा.

विज्ञापन

Patna Zoo: पटना जू घूमने आने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही यहां विदेशी दो सींग वाले सफेद गैंडे देखने को मिल सकते हैं. इसके लिए पटना जू और सिंगापुर जू के बीच बातचीत चल रही है. यह पूरी प्रक्रिया एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना से सिंगापुर भी भेजे जाएंगे गैंडे

जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर जू से दो सींग वाले सफेद गैंडों का एक जोड़ा पटना लाया जाएगा. इसके बदले पटना जू से एक सींग वाले भारतीय गैंडों का एक जोड़ा सिंगापुर भेजा जाएगा. वन एवं पर्यावरण विभाग और पटना जू के अधिकारी इस योजना को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

पानी के जहाज से पटना पहुंचेगा गैंडा

गैंडों को लाने के लिए समुद्री रास्ते का इस्तेमाल किया जाएगा. पहले सिंगापुर से जहाज के जरिए गैंडों को कोलकाता बंदरगाह तक लाया जाएगा. इसके बाद ट्रक के माध्यम से सड़क मार्ग से उन्हें पटना जू पहुंचाया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि हवाई मार्ग की तुलना में समुद्री रास्ता काफी सस्ता और सुविधाजनक रहेगा.

गैंडों की संख्या में पटना जू एशिया में नंबर-1

फिलहाल पटना जू में 10 गैंडे हैं, जिनमें 6 मादा और 4 नर शामिल हैं. गैंडों की संख्या के मामले में पटना जू एशिया में पहले और दुनिया में दूसरे स्थान पर माना जाता है.

दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

दो सींग वाले विदेशी सफेद गैंडों के आने से पटना जू की पहचान और मजबूत होगी. अब लोगों को एक ही जगह भारतीय और विदेशी दोनों प्रजाति के गैंडे देखने का मौका मिलेगा. वन विभाग को उम्मीद है कि इससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी.

Also Read: पटना में बीच सड़क पर युवक को चाकू मारता रहा बदमाश, युवती चीखती रही और लोग देखते रहे तमाशा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन