Patna Zoo: पटना का चिड़ियाघर गैंडे के संरक्षण का बना वर्ल्ड क्लास सेंटर, विश्व में दूसरे स्थान पर काबिज
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Sep 2025 8:13 AM
सांकेतिक तस्वीर
Patna Zoo: पटना का चिड़ियाघर गैंडों के संरक्षण का वर्ल्ड क्लास सेंटर बन गया है. पूरे विश्व में पटना जू दूसरे स्थान पर काबिज है. दरअसल, गैंडे के संरक्षण और संवर्धन पर विस्तार रूप से चर्चा की गई. गैंडा न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की शान है.
Patna Zoo: पटना जू अब वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बना रहा है. चिड़ियाघर गैंडों के संरक्षण में विश्व में दूसरे स्थान पर काबिज है. प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा कि गैंडा न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की शान है. दरअसल, संजय गांधी जैविक उद्यान में सोमवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर गैंडे के संरक्षण और संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई.
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रधान सचिव आनंद किशोर ने अधिकारियों के पूरी जानकारी ली. साथ ही यहां किये जा रहे प्रजनन और संरक्षण कार्यों की सराहना की. सेमिनार में बीएन कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज और जेडी वीमेंस कॉलेज के जूलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. सेमिनार में विशेषज्ञों ने गैंडे की प्रजातियों, उनकी जीवन शैली, वर्तमान चुनौतियों और संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.
सैन डिएगो जू के बाद दूसरे स्थान पर
प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा कि गैंडे हमारे प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. हमारा संजय गांधी जैविक उद्यान पूरे विश्व में गैंडा संरक्षण एवं प्रजनन में सैन डिएगो जू के बाद दूसरे स्थान पर आता है.
पटना जू में इतने गैंडे मौजूद
जानकारी के मुताबिक, पटना जू इस दिशा में एशिया के अग्रणी संस्थानों में गिना जाता है, जहां वर्तमान में गैंडों की अच्छी संख्या है और प्रजनन केंद्र स्थापित है. कहा कि आज हमारे पास 6 नर गैंडों में प्रिंस, गणेश, युवराज, शक्ती, शक्तिराज, जंबो और चार मादा गैंडों में घुटंगी, गौरी, गुड़िया, रानी मौजूद हैं. वन्यप्राणी अदला बदली के तहत देश के कई चिड़ियाघरों में 11 गैंडे भेजे जा चुके हैं और बदले में कई महत्वपूर्ण जानवरों की प्राप्ति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










