Bihar Crime News: पटना में मुर्गा पार्टी से पहले हुआ विवाद, युवक की चाकू मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2022 9:24 PM
पटना में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. ऑटो चालक मुर्गा पार्टी के लिए मुर्गा लेने गया था लेकिन उससे पहले एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया जिसके बाद युवक ने उस पर हमला कर दिया.
बिहटा के कन्हौली बाजार के समीप सोमवार को दिनदहाड़े एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी. दिन दहाड़े हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मृतक युवक की पहचान कन्हौली गांव निवासी 17 वर्षीय विकास कुमार उर्फ गोरख कुमार के रूप में हुई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहटा के कन्हौली बाजार स्थित साहिल नामक मुर्गा दुकान पर मुर्गा लेने गया था. दुकान पर पहले से मौजूद नेउरा थाना क्षेत्र के मनीष कुमार नामक युवक से कुछ बातों को लेकर कहा सुनी हो गयी. इसी दौरान बातों बातों में मनीष ने विकास पर चाकू से सीना पर जानलेवा हमला कर दिया. आनन फानन में युवक को बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पिता रमेश राम ने बताया कि मेरा बेटा विकास कुमार ऑटो चलाकर घर पर पहुंचा था. इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने बुला कर उसे मुर्गा पार्टी करने को लेकर कन्हौली बाजार पर मुर्गा खरीदने गया था. मुर्गा दुकान पर पहले से मौजूद मनीष कुमार नामक युवक से कुछ बातों को लेकर लड़ाई हो गयी. देखते ही देखते मनीष ने विकास पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जख्मी हालत में ग्रामीणों की मदद से बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. विकास कुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था जो ऑटो चला कर अपना जीवन यापन करता था. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि कन्हौली बाजार में एक युवक की हत्या करने की मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने एक को नामजद करते हुए चाकू से हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. नामजद आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक की मां फूलवंती देवी का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल था.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










