पटना में कहीं आंधी-पानी तो कहीं आसमान में छाए काले बादल, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
Patna Weather Update

राजधानी पटना में दिन के समय हुआ रात सा अंधेरा

Patna Weather Update: पटना में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में आंधी के साथ हुई बारिश. काले बादलों ने दी दस्तक, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

Patna Weather Update: पटना में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली. शहर के कई इलाकों में तेज हवा चली, कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं आसमान काले बादलों से ढक गया. दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव के बाद राहत महसूस की.

तेज हवा और बादलों से बदला माहौल

राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवा चलने लगी. देखते ही देखते आसमान में घने काले बादल छा गए. कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हुई, जबकि कई जगह केवल बादलों और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना (Patna Weather Update) बना दिया. मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली.

Patna Weather Update: अगले 24 घंटे भी रह सकते हैं राहत भरे

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से (Patna Weather Update) मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: 1600 घरों की रोटियों से मिल रहा गौ माताओं को सहारा, पटना में मिसाल बनी रोटी बैंक सेवा

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन