पटना के उलार सूर्य मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद विधायक रामकृपाल यादव की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News : पटना के ऐतिहासिक उलार सूर्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंदिर परिसर को दीपों से सजाकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की गई.

विज्ञापन

Patna News : दुल्हिन बाजार प्रखंड स्थित ऐतिहासिक उलार सूर्य मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके 25 वर्षों के सफल सेवाकाल को समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस विशेष आयोजन के तहत पूरे मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से सजाया गया.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर पीएम के दीर्घायु की कामना

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पटना ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी बिनोद कुमार शर्मा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

Also Read : वैशाली के बेलसर में कचरा प्रबंधन इकाई को चोरों ने बनाया निशाना, 900 डस्टबिन समेत कई सामान चोरी

सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का किया उल्लेख

इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निर्बाध सार्वजनिक जीवन को चिह्नित करते हुए देशभर में सेवा एवं जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये अभियान सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा. इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवेंद्र धारी सिंह, पालीगंज विधानसभा संयोजक नारायण शर्मा, अजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा, सिंधु सिंह, शाही शर्मा, उत्तम कुमार, कुंदन कुमार, सूर्यदेव मास्टर, रामकृष्ण शर्मा, चीकू सिंह, सूर्यमोहन शर्मा, कमलेश सिंह, जयप्रकाश पासवान, मनोज सिंह, विनय कुमार, चंद्रमोहन सिंह और अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : हाजीपुर में स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, दो शिक्षिकाओं और कार चालक पर अपहरण का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन