वैशाली के बेलसर में कचरा प्रबंधन इकाई को चोरों ने बनाया निशाना, 900 डस्टबिन समेत कई सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के बेलसर में चोरों ने एक कचरा प्रबंधन इकाई को निशाना बनाया. भवन का ताला तोड़कर करीब 900 डस्टबिन, स्वच्छता सामग्री और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए. इस घटना से पंचायत में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

हाजीपुर के बेलसर थाना क्षेत्र की मझौली पंचायत में संचालित कचरा प्रबंधन इकाई (डब्ल्यूपीओ) के भवन को चोरों ने निशाना बनाया. चोर भवन का ताला तोड़कर चापाकल का हेड, करीब 900 डस्टबिन, स्वच्छता सामग्री, लोहे के रॉड, दो शौचालय सीट, दो बेंच, कुदाल, बेलचा, प्रिंटर समेत कई सामान चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

ताला तोड़कर ले गये कई सामान

पंचायत की मुखिया पुष्पा कुमारी ने घटना को लेकर बेलसर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि चोरों ने कचरा प्रबंधन इकाई के भवन का ताला तोड़कर वहां रखे सामान की चोरी कर ली. चोरी गये सामान की कीमत हजारों रुपये बतायी गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटायी गयी.

एकांत स्थान पर है कचरा प्रबंधन इकाई

मुखिया ने बताया कि कचरा प्रबंधन इकाई एकांत स्थान पर स्थित है. रात के समय यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे परिसर की सुरक्षा को लेकर पहले से भी चिंता बनी रहती है. ऐसे में भवन का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं.

जांच और कार्रवाई की मांग

मुखिया पुष्पा कुमारी ने पुलिस से घटना की जांच करने, चोरी गये सामान की बरामदगी और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने की मांग की है. उन्होंने आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन