पटना: इनकम टैक्स गोलंबर पर दो बाइकों में टक्कर, एक युवक घायल, पुलिस ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

इनकम टैक्स गोलंबर

पटना के व्यस्त इनकम टैक्स गोलंबर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद यातायात पुलिस की तत्परता ने घायल की जान बचाई और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

Income Tax Golambar Accident : पटना के व्यस्त इनकम टैक्स गोलंबर के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना जोरदार था कि घायल युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया. मौके पर मौजूद यातायात पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच सकी और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे. जैसे ही वे इनकम टैक्स गोलंबर के पास पहुंचे, अचानक संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

यह भी पढ़े- पटना अब सही में बनेगा 'स्मार्ट', तीन वर्ल्ड क्लास सुविधा जल्द मिलेगी, जानिए पूरी डिटेल

घायल के शरीर से काफी खून बह रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए. इसी दौरान मौके पर तैनात डॉल्फिन-04 की यातायात पुलिस टीम ने तुरंत स्थिति संभाली.

WhatsApp Image 2026-08-08 at 11.46.07 AM.jpeg
घटना के बाद इलाज करता व्यक्ति

पुलिस की तत्परता से बची जान

यातायात पुलिस के जवानों ने बिना समय गंवाए घायल युवक को उठाया और तत्काल गार्डिनर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने की वजह से घायल को तुरंत इलाज मिल सका, जिससे उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

परिजनों को दी गई सूचना

घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को भी सूचना दी. अस्पताल में परिजन पहुंचकर युवक का हालचाल लिया. फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़े- तेजस्वी यादव आज रोहतास क्यों जा रहे हैं, मजदूर की हत्या पर कैसे चढ़ायेंगे राजनीतिक रंग, जानिए पूरी कहानी…

यातायात पुलिस ने की अपील

पटना यातायात पुलिस ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के समय सबसे महत्वपूर्ण होता है तुरंत सहायता पहुंचाना, जिससे किसी की जान बचाई जा सके.

सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार पुलिस

यातायात पुलिस ने यह भी कहा कि शहर में आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने की कोशिश की जाती है, ताकि नुकसान को कम किया जा सके.

Also Read- पटना: बेऊर जेल मामले में उपाधीक्षक सुधीर शर्मा का तबादला, दो अन्य अधिकारियों की भी बदली



विज्ञापन
Anand Singh

लेखक के बारे में

By Anand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन