महाशिवरात्री के दिन पटना के फेमस रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए वैकल्पिक रास्ते

Updated at : 13 Feb 2026 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Traffic Vehicles not run on famous route

सांकेतिक तस्वीर

Patna Traffic Route: पटना में महाशिवरात्री वाले दिन कई फेमस रूटों पर गाड़ियां नहीं चलेंगी. इस दिन शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसको देखते हुए रूटों में बदलाव किया गया है. लेकिन लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए वैकल्पिक रास्ते की भी व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Patna Traffic Route: 15 फरवरी को नेहरू पथ, राजा बाजार फ्लाईओवर समेत कई इलाकों में गाड़ियां नहीं चलेगी. 15 फरवरी को महाशिवरात्री है, इस दिन शहर में कई समितियों की तरफ से शोभा यात्रा निकाली जाती है. ऐसे में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव कर दिया गया है. इसके साथ ही वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था भी की गई है.

इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, नेहरू पथ में राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे डुमरा टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक गाड़ियां नहीं चलेंगी. सिर्फ और सिर्फ एंबुलेंस, फायर ब्रिग्रेड या फिर इमरजेंसी गाड़ियों के चलने का ही परमिशन होगा. दोपहर लगभग 3 बजे के बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि अलग-अलग रास्तों से होते हुए खाजपुरा शिव मंदिर, नेहरू पथ पहुंचेगी.

ये होगा वैकल्पिक रूट

वैकल्पिक रूट को लेकर बताया गया कि फ्लाईओवर के ऊपर से रूकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नंबर 1 तक गाड़ियां जा सकेंगी. पटना जंक्शन, हवाई अड्डा या फिर आयकर गोलंबर की तरफ आने वाली गाड़ियों को नेहरू पथ में जगदेव पथ के पास से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट किया जाएगा. इसके बाद गाड़ियां फुलवारी जेल मोड़ से होते हुए आगे जा सकेंगी.

इसके साथ ही नेहरू पथ से दीघा, राजीव नगर या फिर एजी कॉलोनी जाने वाली छोटी गाड़ियों को पिलर नंबर 4 से अंबेडकर पथ में डायवर्ट कर दिया जाएगा. इसके बाद मौर्या पथ होते हुए आशियाना-दीघा रोड की तरफ गाड़ियां जा सकेंगी. आशियाना या फिर दीघा जाने वाली गाड़ियां राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से होते हुए रूकनपुरा से रूपसपुर पुल नीचे विजयनगर से यू-टर्न लेकर फिर रूकनपुरा से फ्लाईओवर नीचे से अंबेडकर पथ के रास्ते जा सकेंगे. दीघा-आशियाना रोड में ही पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अंबेडकर पथ की तरफ से गुजरते हुए जगदेव पथ मोड़ से होते हुए नेहरू पथ जाने का परमिशन होगा.

Also Read: बिहार में अब सरकारी जमीन के मामलों में नहीं चलेगी ढिलाई, अधिकारियों को सख्त आदेश, किन पर होगी पहले कार्रवाई?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन