Patna Student Protest: प्रदर्शन के बीच चला वाटर कैनन तो शैंपू लगाकर नहाने लगे छात्र, वीडियो वायरल
प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से बौछार की तस्वीर
Patna Student Protest: पटना में छात्रों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं. उन्हें रोकने के लिए कई जगह पर बैरिकेडिंग की गई थी. लेकिन उसे तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी आगे निकल पड़े. इसके बाद उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन से बौछार किया गया. लेकिन इस दौरान अलग ही नजारा देखने के लिए मिला.
Patna Student Protest: पटना में प्रदर्शनकारियों की भीड़ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकली. उन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से पहले से ही व्यवस्था की गई थी. लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए. राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया.
आपके शहर में
वाटर कैनन से बौछार के बीच डांस
प्रदर्शन के बीच एक अलग ही नजारा देखने के लिए मिला. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन से बौछार किया गया. वाटर कैनन का इस्तेमाल होते ही प्रदर्शनकारी डांस करने लगे. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारी तो शैम्पू लगातार नहाने लगे. इस पूरे वाकये से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. वाटर कैनन की बौछार के बीच रोड पर एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई. डीएसपी कोमल मीणा खुद पहुंची और पुलिस को बुलाई और छात्रा को गाड़ी में बिठाया गया.
कई मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
बीपीएससी टीआरई-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग हटाने, 100% डोमिसाइल समेत कई मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से पटना में प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने आज हंगामे को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी. लेकिन उनकी मांगें नहीं माने जाने पर आज वे सड़क पर उतरे और भारी बवाल जारी है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बेहोश छात्रा को SDPO ने उठाया
प्रदर्शन के दौरान छात्रा के बेहोश होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन शुरुआती तौर पर छात्रा सड़क पर ही पड़ी रही. वाटर कैनन से बौछार के बीच छात्रा को सड़क पर पड़ा देखकर वहां मौजूद लोगों की नजर भी उस पर गई. बाद में SDPO (विधि व्यवस्था-2) कोमल मीणा खुद मौके पर पहुंचीं. उन्होंने पुलिसकर्मियों को बुलाया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने छात्रा को उठाया. उसे टांगकर पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया.
पुलिसकर्मियों ने दिया ये आश्वासन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इस दौरान कहा, सभी बीमारी का एक ही इलाज है सीएम सम्राट चौधरी, इसलिए हम लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से ही मिलना चाहते हैं. इस दौरान वे सीएम से मिलने की मांग पर अड़े रहे. लेकिन यह भी खबर सामने आई है कि पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्दी बनाया जाए, इसके बाद वे मुख्यमंत्री आवास मिलाने के लिए लेकर जायेंगे.
Also Read: चाचा... लालू को देखते ही बोले पवन सिंह, पावर स्टार ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, क्या हुई बात?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए