Video: प्रेम प्रसंग में पति ने की सुरभि राज की हत्या, डॉक्टर मर्डर केस में पटना SSP का बड़ा खुलासा

Video Patna SSP: पटना पुलिस ने सुरभि राज मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि के पति ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
Video Patna SSP: पटना SSP अवकाश कुमार ने प्रेस वार्ता कर एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज हत्याकांड का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि प्राइमा फेसी में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. एसएसपी ने कहा कि मामला पैसा लेनदेन का भी हो सकता है. इस मामले में पुलिस ने सुरभि के पति राकेश रौशन, देवर रमेश कुमार, अस्पताल की महिला स्टाफ अलका कुमारी, जिससे राकेश का अफेयर था, इनके अलावा दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है. सभी को षडयंत्र रचने और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों का नार्को टेक्ट कराया जायेगा. एसएसपी ने बताया कि किस हथियार से हत्या हुई है इस बारे में हथियार रिकवर होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के भीतर से ही किसी ने सुरभि को गोली मारी थी. उनके शारीर पर कुछ जख्म पाए गए हैं जिसे देख कर लगता है कि मृतका के साथ मारपीट भी की गई थी. जांच करने वाली टीम के सदस्यों में नीरज कुमार पाण्डेय, विधानचन्द्र, रविन्द्र कुमार, रामसहोदर, मुकेश कुमार, कुन्दन कुमार और अजित कुमार शामिल थे.
देखें Video:
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब ऑटो-टोटो से स्कूल नहीं जायेंगे बच्चे, इन कारणों से लगा प्रतिबंध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए