पटना रिंग रोड : 823 करोड़ की लागत से बनने वाले सिक्स लेन सड़क का हुआ टेंडर जारी, 24 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य

Updated at : 31 Jul 2020 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना रिंग रोड :  823 करोड़ की लागत से बनने वाले सिक्स लेन सड़क का हुआ टेंडर जारी, 24 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य

एनएचएआइ ने पटना रिंग रोड निर्माण के पहले चरण में कन्हौली से रामनगर तक 39 किमी लंबी सिक्स लेन सड़क बनाने का टेंडर जारी कर दिया है. टेंडर प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह अगस्त है.

विज्ञापन

पटना : एनएचएआइ ने पटना रिंग रोड निर्माण के पहले चरण में कन्हौली से रामनगर तक 39 किमी लंबी सिक्स लेन सड़क बनाने का टेंडर जारी कर दिया है. टेंडर प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह अगस्त है. इसके माध्यम से निर्माण एजेंसी का चयन होने के बाद अगले 24 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य है. इस पर 823 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

इस सड़क के बनने के बाद भारी वाहनों के जाम से शहर को मुक्ति मिल जायेगी. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पटना रिंग रोड की यह सड़क बिहटा के पास कन्हौली से शुरू होकर सदिसोपुर, नौबतपुर, डुमरी होते हुए पटना-मसौढ़ी पथ पर लखना के निकट पार कर एसएच-78 के एलाइनमेंट के साथ रामनगर तक जायेगी. इसके निर्माण से आरा और बिहटा की ओर से आने वाली गाड़ियों को बिना पटना शहर में आये हुए गया, जहानाबाद और मोकामा होकर भागलपुर और उत्तर बिहार जाने के लिए सुलभ मार्ग उपलब्ध होगा.

भूमि अधिग्रहण की नहीं होगी समस्या : पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि जीटी रोड के बाद राज्य में सिक्स लेन सड़क निर्माण की यह दूसरी परियोजना है. इसके निर्माण के लिए 60 मीटर का आरओडब्ल्यू पहले से उपलब्ध है. इसलिए इसमें भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नगण्य है. उन्होंने कहा कि पटना रिंग रोड के अंतर्गत रामनगर से आगे दीदारगंज में निर्माणाधीन गंगा पुल तक इसे हरित मार्ग से जोड़ने की योजना है. इसका टेंडर अगले तीन महीने में निष्पादित करते हुए कार्य आवंटित करने के लिए एनएचएआइ से कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन