पटना में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 6 चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बरामद बाइक, गिरफ्तार आरोपी
Patna Bike-Theft Gang : पटना में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना पुलिस ने छापामारी कर एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो सदस्यों को गिरफ्तार कर छह चोरी की बाइक बरामद की गई हैं.
Patna Bike-Theft Gang : राजधानी पटना में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर बाइक चोरी गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं.
गुप्त सूचना के बाद बनाई गयी विशेष टीम
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य आसपास के इलाकों में भी चोरी की नीयत से रेकी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी
विशेष टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से चोरी की छह मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं.
नीरज कुमार और अक्षय प्रकाश गिरफ्तार
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार और अक्षय प्रकाश के रूप में की है. दोनों से पूछताछ कर पुलिस बाइक चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी पुलिस आवश्यक सत्यापन कर रही है.
बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस की नजर
कोतवाली थाना क्षेत्र समेत पटना में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सूचना तंत्र और तकनीकी निगरानी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मोटरसाइकिलें किन मामलों से जुड़ी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए