ट्रेन में चोरी का मामला बढ़ा: महिला सब इंस्पेक्टर सहित चार यात्रियों के सामान ले उड़े चोर

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना सहित पूरे बिहार में ट्रेन में चोरी का मामला बढ़ा गया है. आज अलग-अलग ट्रेन में महिला सब इंस्पेक्टर सहित चार यात्रियों के किमती सामान चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है. कैपिटल एक्सप्रेस,रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित दो और ट्रेन में चोरी का मामला दर्ज किया गया है.
Patna News: (नितिश की रिपोर्ट) कटिहार के मनिहारी थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर जेबा नेयाज का तीन लाख का गहना, एटीएम कार्ड व अन्य सामान चोरी हो गया. यह घटना कटिहार से पटना आने के क्रम में कैपिटल एक्सप्रेस में घटित हुआ. साथ ही तीन और ट्रेन में अलग-अलग घटना देखने को मिली है.
कटिहार से पटना आने के क्रम में हुआ चोरी
सब इंस्पेक्टर जेबा नेयाज अपने विभागीय काम से 12 मई को कटिहार जंक्शन से पटना आ रही थी. इस दौरान उन्होंने पर्स में सोने की चेन, इयर रिंग, अंगूठी, एटीएम कार्ड व अन्य सामान को रख दिया था. बदमाशों ने उनका पर्स गायब कर दिया. कुछ देर बाद जब उन्हें पर्स गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने 139 पर कॉल की और शिकायत दर्ज करायी. लेकिन उनकी किसी ने न तो मदद की और न ही कानूनी कार्रवाई की. इसके बाद ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची तो जीआरपी में लिखित शिकायत दी. सब इंस्पेक्टर के बयान पर रेल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी चोरी
रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस में बदमाशों ने एक महिला के 2.50 लाख के गहने का बैग गायब कर दिया. सिवान के बडहरिया की रहने वाली एक महिला का हैंड बैग गायब कर दिया. उस बैग में उनके 17 हजार रुपये नकद, सोने की कानबाली, चेन, आधार कार्ड व अन्य सामान थे. महिला अपने भाई के साथ बोकारो से सिवान जा रही थी. इस दौरान पटना जंक्शन पर ट्रेन रूकी और किसी बदमाश ने बैग गायब कर दिया. इस संबंध में पीडिता के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है.
इसी प्रकार, पश्चिम बंगाल के बर्धमान की रहने वाली असिमा मंडल का बैग बदमाशों ने अकाल तख्त एक्सप्रेस में गायब कर दिया. उस बैग में उनके मोबाइल फोन व दो हजार नकद रुपये थे. असिमा के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है.
गंगा दामाेदर एक्सप्रेस से बैग चोरी
बदमाशों ने गोपालगंज के रहने वाले रवि रंजन मिश्रा का बैग गंगा दामोदर एक्सप्रेस में चोरी कर लिया. उस बैग में उनके मोबाइल फोन, कपड़े, 1100 रुपये और अन्य सामान थे. इस संबंध में रवि रंजन मिश्रा के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है.
Also read: हाजीपुर में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 6 से अधिक घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










