पटना जिले के 40 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, लोगों की निपटेंगी समस्याएं; जानें तारीख

Updated:
विज्ञापन
patna news

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News: पटना जिले के 40 पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर की व्यवस्था रहेगी. शिविर में लोगों की सरकारी योजनाओं और सरकारी कार्यों के निष्पादन से संबंधित कई समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

विज्ञापन

Patna News: (प्रमोद झा) लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायतों में सहयोग शिविर लगाये जायेंगे. पटना जिले में 19 मई को 40 पंचायतों में सहयोग शिविर की व्यवस्था रहेगी. इसके लिए लोगों से आवेदन प्राप्त किये गये. संबंधित पंचायत के लोग समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं.

यहां-यहां लगेगा शिविर

पटना सदर प्रखंड में मरची, फुलवारीशरीफ प्रखंड में चिलबिल्ली, व आलमपुर गोनपुरा, संपतचक प्रखंड में चिपुरा, दानापुर में जमसौत व सरारी, बिहटा प्रखंड में सदिशोपुर, कटेशर व श्रीचंदपुर, मनेर प्रखंड में व्यापुर व खासपुर, नौबतपुर प्रखंड में साबरचक व फरीदपुर, दनियावां प्रखंड में खरभैया, खुसरूपुर में हरदास बीघा, फतुहा प्रखंड में उसफा व मसाढ़ी, पुनपुन प्रखंड में कल्याणपुर व बेहरावां पंचायत में सहयोग शिविर लगेंगे.

मसौढ़ी प्रखंड में रेवा व भैसवां, धनरूआ प्रखंड में मोरियावां व धनरूआ, पालीगंज प्रखंड में अजदा सिकारिया व जमहारू इमामगंज, बिक्रम प्रखंड में अख्तियारपुर व महजपुरा, दुल्हिन बाजार प्रखंड में लाला भदसारा व उलार सोरमपुर,बाढ़ प्रखंड में इब्राहिमपुर व अगवानपुर, बख्तियारपुर प्रखंड में घोसवरी व मिसी, बेलछी प्रखंड में बेलछी, अथमलगोला प्रखंड में कल्याणपुर, पंडारक प्रखंड में लेमुआबाद व रैली, मोकामा प्रखंड में रामपुर डुमरा व औंटा व घोसवरी प्रखंड में घोसवरी पंचायत में शिविर लगेंगे. इसके लिए जिला स्तर से वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

इन समस्याओं का समाधान होगा

पंचायत सरकार भवन या बीडीओ द्वारा निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर पूर्वाह्न 10 बजे से शिविर लगाये जायेंगे. शिविर में राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा आदि योजनाओं से संबंधित समस्याएं,भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन राजस्व मामले, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित शिकायतें सुनी जायेगी.

कमिटी मॉनिटरिंग करेगी

शिवर में प्राप्त आवेदन की मॉनिटरिंग अधिकारियों की कमिटी करेगी. इसमें डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, जिला विकास शाखा की प्रभारी पदाधिकारी पूजा कुमारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी सोनी कुमारी व सुधा रानी,कला एवं संस्कृति विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी कहकशां शामिल हैं. कोषांग में सहयोग के लिए जिला विकास शाखा की सहायक प्रशासी पदाधिकारी गीता कुमारी व प्रधान लिपिक राजन कुमार शामिल है.

ALSO READ: पटना जीपीओ में पोस्टमैन के रिक्त पदों पर जीडीएस कर्मियों की तैनाती की तैयारी

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन