पटना में प्रोपर्टी डीलर की हत्या की योजना फेल, कांट्रेक्ट किलर सहित तीन गिरफ्तार

बरामद पिस्तौल व कारतूस
Patna News: पटना में एसटीएफ व पुलिस ने छापेमारी कर कांट्रेक्ट किलर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. ये लोग प्रोपर्टी डीलर की हत्या की योजना बना रहे थे. इसके लिए आठ लाख की सुपारी ली थी. सभी पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Patna News: (नितिश की रिपोर्ट) पटना के कदमकुआं थाना इलाके में एसटीएफ व पुलिस ने छापेमारी की और कांट्रेक्ट किलर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से दो देशी पिस्तौल, छह कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पकड़े गये बदमाशों में वैशाली के बिदुपुर निवासी पंकज कुमार यादव, फतुहा के सुकुलपुर निवासी करण कुमार और रोहित कुमार उर्फ बहादुर शामिल हैं. ये तीनों एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या करने की योजना बना रहे थे. लेकिन एसटीएफ को मामले की जानकारी मिल गयी और छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पंकज के खिलाफ में पटना जिला के कदमकुआं और फतुहा थाने में आर्म्स एक्ट के चार केस दर्ज हैं. जबकि करण के खिलाफ में हत्या व आर्म्स एक्ट के तीन केस दर्ज हैं.
हत्या के लिए आठ लाख की ली सुपारी
पंकज कुमार यादव एक शातिर अपराधी है. सूत्रों का कहना है कि इसने एक प्राेपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए आठ लाख की सुपारी ली थी. अगर एसटीएफ की टीम इसे पकड़ने में सफल नहीं होती तो हत्या की घटना हो गयी होती. एसटीएफ ने बदमाशों की हत्या करने की योजना को फेल कर दिया. तीनों बदमाश वैशाली व फतुहा से कदमकुआं इलाके में पहुंचे और हत्या की नीयत से घात लगा कर बैठे थे. इसी दौरान एसटीएफ को मामले की जानकारी हो गयी और फिर तीनों को पकड़ लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










