Patna News: कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल पर जल्द सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, सीएम नीतीश ने अधिकारियों से क्या कहा?

Updated:
विज्ञापन
Inspection work of Kachi dargah to Bidupur 6-lane Ganga bridge CM Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार निरीक्षण करते हुए

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया. ताकि लोगों के लिये आवागमन आसान हो सके.

विज्ञापन

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे. दरअसल, इस दौरान दूसरे फेज के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया.

सीएम नीतीश ने क्या कहा?

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पहले फेज के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की संपर्कता बहाल हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं.

पटना से हो सकेगा जुड़ाव

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए काम को तेजी से पूरा करें. साथ-साथ पहुंच पथ का भी निर्माण जल्द पूरा करें. ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो. सीएम ने इस दौरान यह भी कहा, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूरा होने से लोगों का पटना से आसानी से जुड़ाव हो सकेगा.

गंगा पुल बनने से होगा ये भी फायदा

इसके साथ ही इस पुल के बनने से कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा. इमरजेंसी के वक्त इलाज के लिये पटना पहुंचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी. दरअसल, महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा. इसके अलावा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा.

कितनी है पुल के निर्माण की लागत?

इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के अलग-अलग जगहों पर आसानी से आवागमन कर सकेंगे. मालूम हो, राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों और पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाया जा रहा है. इस परियोजना की टोटल लागत 4 हजार 988 करोड़ रुपये है.

Also Read: Bihar Road Accident: बिहार में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को उड़ाया, 3 की दर्दनाक मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन