दानापुर के होटल में छात्रा के साथ छेड़खानी, एक युवक गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित कालीकेट इलाके के हिडेन विला होटल में बीती रात पॉलिटेक्निक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने लगातार कमरे का दरवाजा पीटकर उत्पात मचाया और बाद में छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया.
Patna News: (संजय कुमार) दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित कालीकेट इलाके के हिडेन विला होटल में बीती रात पॉलिटेक्निक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने लगातार कमरे का दरवाजा पीटकर उत्पात मचाया और बाद में छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया.
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के निवासी संतोष कुमार अपनी पुत्री को पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने दानापुर आए थे. वे कालीकेट स्थित होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे.
पीड़ित पक्ष की जानकारी
शुक्रवार देर रात नशे में धुत एक युवक बार-बार कमरे का दरवाजा पीटने लगा. जब छात्रा ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी. छात्रा ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचाया. शोर सुनकर उसके पिता की नींद खुल गई, जिसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन से शिकायत की. इस घटना के बाद होटल परिसर में हंगामा शुरू हो गया.
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. रूपसपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. आरोपी की पहचान शाहपुर निवासी सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है.
होटल में हंगामा और धमकी का आरोप
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि होटल संचालक की ओर से केस वापस लेने के लिए दबाव और धमकी दी जा रही है. हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
ALSO READ: पटना-सासाराम फोरलेन की हदबंदी शुरू होते ही गांवों में भारी आक्रोश; आमने-सामने आए किसान और अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










