पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में सीएम नीतीश ने की CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने किया पोस्ट
सीएम नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
Patna NEET Student Death: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी है. इससे पहले डीजीपी विनय कुमार ने आधी रात तक एसआईटी रिपोर्ट खंगाली थी.
Patna NEET Student Death: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही हस्तक्षेप कर दिया है. सीएम नीतीश ने भारत सरकार से छात्रा की मौत को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी.
आपके शहर में
सम्राट चौधरी ने एक्स पर क्या लिखा?
सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए.’ सीएम नीतीश की इस सिफारिश के बाद संभावना जताई जा रही है कि जांच में तेजी आएगी और जल्द ही खुलासा हो सकेगा.
DGP ने आधी रात तक खंगाली रिपोर्ट
शुक्रवार की रात पुलिस मुख्यालय में पूरे मामले पर हाई लेवल मंथन चला, जहां डीजीपी विनय कुमार ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट को खंगाला. यह प्रक्रिया महज रिव्यू नहीं, बल्कि जांच रिपोर्ट का बाकायदा क्रॉस एग्जामिनेशन रही, जिसमें हर फैक्ट, हर कंक्लूजन और हर सबूत को सवालों के कठघरे में खड़ा किया गया. इससे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को बुलाकर जांच को लेकर पूरी जानकारी ली थी.
खबर अपडेट हो रही है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए